श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के लालपुर खदरा गांव में एक बरात में शामिल होने आए युवक पर हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी शहजाद पुत्र ताहीर शनिवार को बलरामपुर जनपद के मथुरा बाजार क्षेत्र जमुनी से आई बरात के साथ अपनी रिश्तेदारी में लालपुर खदरा गांव पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर शहजाद की विपक्षियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि विपक्षियों ने युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवक को आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने शनिवार देर शाम एक निजी वाहन से इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बारात में शामिल होने आए युवक पर हमला:इकौना में घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












