सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र स्थित कोतवाली जोगिया उदयपुर में महीने के चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार अमित सिंह और थाना इंचार्ज अवधेश यादव की देखरेख में यह दिवस संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 12 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें से आठ मामले राजस्व से संबंधित थे, जबकि चार मामले गाली-गलौज, मारपीट और घरेलू हिंसा से जुड़े थे। प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर दोनों अधिकारियों ने बारीकी से सुनवाई की। पुलिस और राजस्व टीम के सहयोग से चार मामलों का निस्तारण दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के आधार पर मौके पर ही कर दिया गया। शेष आठ मामलों की गंभीरता को देखते हुए, संबंधित लेखपालों और पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर उन्हें स्थलीय परीक्षण के लिए मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने इन मामलों पर अविलंब आख्या भी मांगी है। मामलों की सुनवाई कर रहे नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बताया कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अलावा अन्य मामलों में संबंधित पक्षों को नियमानुसार संतुष्ट कर उनके मतभेदों को सुलझाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों में संबंधित न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ही कार्यवाही की जाती है। इस अवसर पर उप निरीक्षक जनार्दन यादव, आनंद शाही, देवव्रत पांडे, रमेश चंद्र, गोवर्धन, कांस्टेबल विजय, विकास, लेखपाल श्रद्धा सिंह, धनंजय पांडे, प्रवीण शर्मा, विपिन, नीतू विश्वकर्मा और चकबंदी कानूनगो नवीन मलिक सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जोगिया में थाना समाधान दिवस में 12 आवेदन आए:4 मामलों का मौके पर निस्तारण, उप निरीक्षक भी मौजूद रहे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












