Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कम बारिश, किसान चिंतित:सिंचाई के लिए डीजल पंप का सहारा,...

बस्ती में कम बारिश, किसान चिंतित:सिंचाई के लिए डीजल पंप का सहारा, लागत बढ़ी, फसल सूखने का खतरा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में इस बार सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसान परेशान हैं। खेतों की सिंचाई के लिए उन्हें डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है। किसानों का कहना है कि कम बारिश के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। कई किसानों की फसलें सूखनी भी शुरू हो गई हैं, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। स्थानीय किसान सुनील निषाद ने बताया कि इस बार बरसात बहुत कम हुई है, जिसके कारण खेती की लागत काफी बढ़ गई है। वहीं, किसान धर्मेंद्र ने जानकारी दी कि वे डीजल लाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, जिससे खर्च काफी बढ़ गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि अब भी बारिश नहीं हुई तो फसल सूखने का खतरा और बढ़ जाएगा। किसान रामलोचन ने भी बताया कि इस बार लागत बहुत ज्यादा आ रही है और यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है। किसानों ने यह भी बताया कि सामान्य वर्षा होने पर सिंचाई का खर्च काफी कम आता है, लेकिन इस बार डीजल पंपिंग सेट के सहारे सिंचाई करने से प्रति खेत पर खर्च कई गुना बढ़ गया है। बढ़ती लागत के साथ ही कुछ किसानों के खेतों में फसल सूखने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। किसान राम प्रसाद तिवारी ने बताया कि कम बरसात की वजह से इस बार कट दीमक का प्रकोप भी ज्यादा है, जो फसलों को काटकर खराब कर रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments