Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक 27 जुलाई से लापता:पीली शर्ट, नीली जीन्स पहने थे;...

बस्ती में युवक 27 जुलाई से लापता:पीली शर्ट, नीली जीन्स पहने थे; पुलिस कर रही तलाश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर पटनहिया गांव से सिर ताज नामक युवक लापता हो गया है। जाकिर के पुत्र सिर ताज 27 जुलाई 2026 को बिना बताए घर से निकले थे और तब से वापस नहीं लौटे हैं। सिर ताज की उम्र लगभग 20 वर्ष है और उनकी लंबाई करीब 5 फीट 4 इंच है। उनका रंग सांवला है और चेहरा गोल है। उनकी नाक, कान और कद सामान्य हैं। लापता होने के समय उन्होंने पीली शर्ट और नीली जीन्स पैंट पहन रखी थी। आम जनता से अनुरोध है कि जिस किसी को भी सिर ताज के बारे में कोई जानकारी मिले, वे तुरंत 9793338102 पर सूचित करें। इसके अतिरिक्त, बस्ती के पुलिस अधीक्षक (मो. 9454400261), हरैया के क्षेत्राधिकारी (मो. 9454401932), और परसरामपुर थाना प्रभारी (मो. 9454403120) से भी संपर्क किया जा सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments