#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में मिड-डे मील का राशन चोरी हो गया है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी का यह मामला रविवार सुबह सामने आया, जब स्कूल के बगल में रहने वाले स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने रसोई घर का दरवाजा खुला और ताला टूटा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। रविवार को अवकाश होने के कारण विद्यालय में कार्यरत रसोइया गीता देवी और संगीता देवी मौके पर मौजूद नहीं थीं। परिसर में सन्नाटा होने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। रसोई घर से कितना राशन और अन्य सामान गायब हुआ है, इसका सही आकलन विद्यालय प्रबंधन और रसोइयों की मौजूदगी के बाद ही हो पाएगा। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, खबर लिखे जाने तक पुलिस को मामले की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन द्वारा सामान का मिलान करने के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हर्रैया के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील का राशन चोरी:रसोई का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












