प्रतापगढ़। रविवार को बाबागंज स्थित तुलसी सदन हाल में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज, अन्य अधिकारीगण, अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, आयोजकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश देते हुए साइबर जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। समारोह में शिक्षकगण, अभिभावक, आयोजकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












