Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में किसानों का एक दिवसीय धरना:जमुनहा में डीएम को सौंपा ज्ञापन,...

श्रावस्ती में किसानों का एक दिवसीय धरना:जमुनहा में डीएम को सौंपा ज्ञापन, रखीं कई मांगें


श्रावस्ती में भारतीय किसान संघ (विकास खंड जमुनहा) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ ने आरोप लगाया कि जिले में अभी तक सरकारी गेहूं क्रय केंद्र सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाए हैं। किसानों ने मांग की है कि बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक किसान का गेहूं खरीदा जाए। बेमौसम बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसल की पैदावार में भारी गिरावट आई है। किसानों ने फसल नुकसान का उचित आकलन कर मुआवजा देने और गेहूं की खरीद पर 20 फीसदी बोनस देने की भी मांग की। किसानों ने इस बार बड़े पैमाने पर हुई मक्का की खेती को देखते हुए सरकारी केंद्रों पर इसकी खरीद सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। क्रय केंद्रों के संचालन में देरी और मुआवजे का अभाव उनकी स्थिति को और खराब कर रहा है। इस प्रदर्शन में आदर्श कुमार मिश्रा, अभिषेक पाठक और राघवेंद्र प्रताप मिश्र सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments