HomeHealth & Fitnessदो पालियों में हुई यूपीएससी की परीक्षा, कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को...

दो पालियों में हुई यूपीएससी की परीक्षा, कठिन सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया

लखनऊ। राजधानी में रविवार को अलग अलग स्थानों पर स्थित 86 परीक्षा केंद्रों पर यूपीएससी की परीक्षा हुइ। इस परीक्षा में कुल 37,686 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी।  

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली। पहली पाली का पेपर देने वाले ज्यादातर अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार पेपर थोड़ा कठिन रहा और बताया गया कि पैटर्न बदला हुआ था। यूपी से जुड़े भी सवाल पूछे गए।

 प्रशासन की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गोमतीनगर विकासनगर, चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, बाजार खाला, तालकटोरा, कैसरबाग, अमीनाबाद, नाका, काकोरी, अलीगंज, बीकेटी, गोसाईगंज, मोहनलालगंज, कृष्णा नगर, सरोजनी नगर, हजरतगंज, हुसैनगंज, गौतमपल्ली, आलमबाग, आशियाना, मानक नगर, महानगर और मड़ियांव समेत कई थाना क्षेत्रों के कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments