HomeHealth & Fitnessहेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

हेयर को स्ट्रांग:आजकल की बदलती जीवनशैली, बढ़ता पॉल्यूशन, नींद की कमी और हद से ज़्यादा तनाव का सीधा असर हमारे बालों पर पड़ा है। इन वजहों से हेयर जड़ से कमजोर होने लगे हैं। बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं और महंगे से महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ ख़ास असर नहीं होता है।  हेयर को स्ट्रांग और हेल्दी रखेने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?
हफ्ते में दो दिन धोएं बाल: स्कैल्प पर जमा धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल बालों को कमजोर बना सकता है। इसलिए हफ्ते में कम से कम दो बार बाल धोने से स्कैल्प साफ रहता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

कंडीशन का हमेशा करें इस्तेमाल: शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाने से बालों की नमी बनी रहती है, वे मुलायम और स्मूद रहते हैं। इससे बाल उलझते कम हैं और टूटने की संभावना भी घटती है।

लाइव इन कंडीशनर का रेगुलर करें इस्तेमाल: अगर बाल ड्राई, फ्रिज़ी या आसानी से उलझ जाते हैं, तो लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें। यह बालों को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने के साथ ही हीट और प्रदूषण से भी बचाने में मदद करता है।

हेयर सीरम भी है ज़रूरी: हेयर सीरम बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे फ्रिज़ कम होता है, बालों में प्राकृतिक चमक आती है और स्प्लिट एंड्स व डैमेज की समस्या कम हो सकती है। खासकर स्टाइलिंग से पहले इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।

इसके अलावा हेल्दी हेयर के लिए जो चीज सबसे ज़रूरी ही वो है अपनी जीवनशैली को बेहतर करना। अच्छी नींद लें और तनाव कम से कम लेना साथ ही अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स को शामिल करना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments