Homeक्राइम (Crime)वाराणसी: हनुमान फाटक हत्याकांड का 3 घंटे में खुलासा, आरोपी ताजिम मुठभेड़...

वाराणसी: हनुमान फाटक हत्याकांड का 3 घंटे में खुलासा, आरोपी ताजिम मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की पिस्टल छीनकर की फायरिंग

वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक में शनिवार सुबह सिर पर वार कर हुई रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताजिम के रूप में हुई है। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

एडीसीपी काशी वैभव बांगर के अनुसार, हनुमान फाटक इलाके में शनिवार सुबह रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या की सूचना मिलने के बाद आदमपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जांच में जुट गई। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने ताजिम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि घटना के करीब तीन घंटे के भीतर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Also Read: आजमगढ़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, 4 साल साथ रखने के बाद किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए काशी रेलवे स्टेशन के पास ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने उसे आत्मरक्षा में रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई की गई। जवाबी फायरिंग में ताजिम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस की निगरानी में उसका उपचार कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि शनिवार सुबह हनुमान फाटक इलाके में तीन लोगों पर हमला किया गया था। घटना में रवि चौहान उर्फ पप्पू की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे। इनमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह, वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना में इस्तेमाल हथियार की भूमिका की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments