ईद अल-अज़हा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण-सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को श्रावस्ती के थाना इकौना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के दोनों समुदायों के पीस कमेटी सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक और धर्मगुरु शामिल हुए। इनके अतिरिक्त, विद्युत अधिकारी और निकाय अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई और लोगों को न्यायिक एवं विधायी विषयों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और माहौल खराब करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की और आश्वस्त किया कि त्योहार के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। जेई अभय कुमार ने बकरीद के दौरान विद्युत आपूर्ति कटौती मुक्त रखने का भरोसा दिलाया, जबकि अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार ने साफ-सफाई और पानी की आपूर्ति बहाल रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप निरीक्षक विशाल यादव, राजेश, रामदुलार, अफजल, राजकुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नसीम चौधरी, प्रधान छब्बन खां, दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन, विहिप नगर मंत्री सत्य प्रकाश, के डी सिंह, पवन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि खावा पोखर सुभान खान, कारी मो. याहया, अजीज खां, हमीद मंसूरी और संजय सहित पुलिस, विद्युत एवं नगर पंचायत का स्टाफ मौजूद रहा।
इकौना थाना में पीस कमेटी की बैठक:बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर हुई चर्चा, अधिकारियों ने दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












