Homeक्राइम (Crime)धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, .

धानापुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, .

चंदौली : जिले के धानापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और विद्युत व्यवस्था में अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। भीषण गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने समाजसेवी सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में पावर हाउस परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को दिन और रात दोनों समय बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को सामने रखते हुए विभाग से तत्काल समाधान की मांग की।

 

 प्रमुख मांगों में—

अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक

बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या का समाधान

फाल्ट की स्थिति में तत्काल मरम्मत व्यवस्था

रात के समय लाइनमैन की तैनाती, ओवरलोडिंग की समस्या से स्थायी राहत शामिल रही।

 

धरने को संबोधित करते हुए समाजसेवी सुनील पाण्डेय ने कहा कि लगातार बिजली संकट के कारण लोगों में भारी नाराजगी है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

वहीं जिला मंत्री आशीष तिवारी खजानू ने कहा कि विद्युत समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने “बिजली विभाग होश में आओ”, “बिजली विभाग मुर्दाबाद” और “हमारी मांगे पूरी करो” जैसे नारे लगाकर विरोध दर्ज कराया।

 

इस मामले में एसडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। विभाग ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और जल्द ही क्षेत्र के लोगों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा।

 

धरना-प्रदर्शन में अमित सिंह, सैफ अली, आशीष तिवारी खजानू, सुनील पांडेय, सुशील मिश्रा, रंजन सेठ, राजेश बिंद, आकाश कुमार, प्यारेलाल, मनोज मिश्रा, नंदू यादव, बिट्टू मिश्रा, सत्यम रस्तोगी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments