महराजगंज में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने गुरुवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला विंग और लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीएमओ ने तत्काल अधीक्षक को फटकार लगाई और साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. चौधरी ने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड को भी निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने अधीक्षक को नियमित साफ-सफाई की निगरानी करने, वार्डों की स्वच्छता सुनिश्चित कराने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, संजीव सिंह, इम्तियाज, प्रभुनाथ, जयप्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में सीएमओ ने सीएचसी परतावल का निरीक्षण किया:गंदगी मिलने पर अधीक्षक को फटकार, सुधार के निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












