#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के पैकोलिया और गौर थाना क्षेत्रों में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की दो प्रतिमाएं तोड़ दीं। इन घटनाओं से क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल नई प्रतिमाएं स्थापित कराईं और स्थिति को नियंत्रित किया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजय यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और तुरंत नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करवाई। इसी तरह, गौर थाना क्षेत्र के बलुआ चौबे गांव में भी बाबा साहेब की मूर्ति तोड़े जाने की सूचना मिली। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और नई प्रतिमा स्थापित कराई, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमाएं तोड़ने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पैकोलिया के असनहरा अराजक तत्वों ने में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी:पुलिस ने तुरंत नई मूर्तियां स्थापित कर शांति बहाल की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












