#बस्ती_न्यूज
बस्ती साउघाट की ग्राम पंचायत हड़िया में नवीन मंडी के ठीक सामने और हड़िया ओवरब्रिज के दक्षिण में लगभग 200 मीटर तक सड़क किनारे भारी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है, साथ ही विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कचरा मुख्य रूप से सब्जी मंडी से आता है। फल और सब्जियों के अवशेष तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ सड़क किनारे फेंक दिए जाते हैं। आसपास के लोग भी अपने घरों का कचरा यहीं फेंकते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अमन कुमार, जीवा चौरसिया, संदीप कुमार, दीपक कुमार और संजय कुमार जैसे स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का समाधान करने और क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कचरा जमाव से बीमारियों का खतरा:नवीन मंडी के सामने सड़क पर राहगीर और स्थानीय निवासी परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












