संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* द्वारा कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* की उपस्थिति में कोडीन सिरप, जीएसटी (GST) धोखाधड़ी तथा शेयर फ्रॉड के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु विवेचकों की समीक्षा बैठक की गई ।
इस दौरान कोडीन सिरप तस्करी से सम्बन्धित अभियोगों, जीएसटी (GST) धोखाधड़ी तथा शेयर फ्रॉड से संबंधित लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा कर विवेचकों को कड़े व आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया साथ ही तय समय-सीमा के भीतर अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना मेहंदावल श्री राकेश कुमार सिंह, व0उ0नि0 श्री प्रमोद यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।












