#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना बस्ती-कांटे मार्ग पर हुई। हादसे की वजह सड़क किनारे गिरी एक पेड़ की टहनी बनी, जिससे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के ग्राम बनकसही के पास हुई। दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती निवासी 22 वर्षीय अंगद (पुत्र सूरज गुप्ता) और 21 वर्षीय आदित्य निषाद (पुत्र प्रदीप निषाद) मोटरसाइकिल से बस्ती से गोरखपुर मछली लेने जा रहे थे। ग्राम बनकसही के पास सड़क किनारे गिरी पेड़ की टहनी से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान, सल्तौवा गोपालपुर थाना सोनहा निवासी 22 वर्षीय सूरज (पुत्र रूपेश कुमार) अपने साथियों के साथ बारात से लौट रहा था। घायलों को देखकर वह मदद के लिए रुका। तभी बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही एक अज्ञात बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अंगद और आदित्य को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अंगद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस अज्ञात बस की तलाश कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, मदद कर रहे युवक को बस ने कुचला
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












