#बस्ती_न्यूज
बस्ती के रुधौली-भानपुर मार्ग स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। ग्लोबल हॉस्पिटल की डायरेक्टर नीतू चौधरी, हाजी अब्दुल वहाब और वरिष्ठ समाजसेवी भूमिधर गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें वीर सपूतों के बलिदान से मिली है। इसलिए, सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर दिनेश चौधरी, गुलाब सिँह, अंजली यादव, रनवीर चौधरी, केतन चौधरी, जानवी चौधरी, नेहा भारती, सोनी चौधरी, निशा पाल, विकास शर्मा, सरिता देवी, ज्योति चौधरी, खुश्बू आर्या और अस्पताल के कर्मचारियों सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:डायरेक्टर ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति का माहौल दिखा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












