Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में डीएम ने बदलबाग बूचड़खाने का निरीक्षण किया:प्रतिबंधित पशुओं के वध...

महराजगंज में डीएम ने बदलबाग बूचड़खाने का निरीक्षण किया:प्रतिबंधित पशुओं के वध पर रोक लगाने के निर्देश दिए


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेहरा के टोला बदलबाग में स्थित बूचड़खाने का बुधवार रात सवा आठ बजे डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान डीएम सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्पष्ट किया कि पशुओं का वध केवल नियमानुसार ही किया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित पशुओं का वध नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि वध किए गए पशुओं के अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए, बल्कि उन्हें जमीन में दबाया जाए। डीएम ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा वर्मा, एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम और थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments