#बस्ती_न्यूज
बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ में 17 वर्षीय श्याम बाबू पुत्र राम आशीष का शव खेत में रखे छप्पर के बड़ेर में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, राम आशीष लालगंज थाना में चौकीदार हैं। वह अपने बेटे श्याम बाबू के साथ गांव के बाहर खेत में बने छप्पर में सोते थे। मंगलवार को राम आशीष पड़ोसी जनपद संत कबीर नगर के महुली थानांतर्गत एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनका बेटा श्याम बाबू भोजन करने के बाद अकेले खेत में सोने चला गया था। मृतक के पिता ने बताया कि देर रात वापस लौटने पर जब वह छप्पर में सोने पहुंचे, तो बेटे का शव गमछे के सहारे बड़ेर से लटका हुआ मिला। श्याम बाबू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक विनय पाठक ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
चौकीदार के बेटे का शव फंदे से लटका मिला:बस्ती में लालगंज के देईसांड़ में खेत के छप्पर से बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












