Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में पवन सिंह को देखने बेकाबू हुए कांवड़िए:बैरियर टूटे, पुलिस ने...

बस्ती में पवन सिंह को देखने बेकाबू हुए कांवड़िए:बैरियर टूटे, पुलिस ने संभाली भीड़; कल्पना पटवारी के गीतों पर भी झूमे श्रद्धालु

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में मां शांति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कांवड़ महोत्सव में भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए कांवड़ियों और दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई। रविवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आयोजक तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने पत्नी शिम्पी सिंह के साथ विधि-विधान से महादेव का पूजन किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। देर रात पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही माहौल पूरी तरह बदल गया और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। महोत्सव में भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उन्होंने ‘गणेश के पापा हमसे ई भांग पिसाई न’ और ‘नाच कंवरिया शिव के नगरिया’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। साथी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। 9:20 बजे मंच पर पहुंचे पवन सिंह दर्शकों को भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की प्रस्तुति का बेसब्री से इंतजार था। रात करीब 9:20 बजे जैसे ही पवन सिंह मंच पर पहुंचे, कांवड़ियों और आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया। पवन सिंह ने ‘बरसे सावन के पानी, चूअता तो भीगत बानी’, ‘डम डम डमरू बजावेले हमार जोगिया’ और ‘गंगा नहाइल बहुत बात नईखे, कांवड़ उठावल बहुत बात होला’ समेत कई लोकप्रिय गीत सुनाए। गीत शुरू होते ही टूटा बैरियर, पुलिस ने संभाली स्थिति पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों और कांवड़ियों में उत्साह इतना बढ़ गया कि भीड़ आगे बढ़ने लगी। देखते ही देखते बैरियर टूट गए और स्थिति बेकाबू होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से स्थिति को संभाल लिया गया और कार्यक्रम आगे जारी रहा। कई दिग्गज पहुंचे कार्यक्रम में कांवड़ महोत्सव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व आईएएस ओएन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह और भाजपा नेता अंकुर वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान देर रात तक महोत्सव में उत्साह का माहौल बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments