HomeHealth & Fitnessडीएम एवं एसपी प्रतापगढ़ द्वारा बकरीद पर्व पर शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित...

डीएम एवं एसपी प्रतापगढ़ द्वारा बकरीद पर्व पर शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करने को भूलियापुर ईदगाह का किया संयुक्त निरीक्षण

प्रतापगढ़। गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत भूलियापुर ईदगाह का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया एवं मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
अधिकारियों द्वारा तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रीमती अनुष्का शर्मा व सहायक पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त राज भी उपस्थित रहे।
 पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पर्व के अवसर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments