महराजगंज के सोनौली क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को मालवाहक ट्रकों की करीब 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और स्थानीय लोगों व दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजा। नौतनवा के एसडीएम कुणाल ने रविवार को पुलिस बल के साथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए मालवाहक ट्रकों को केवल एक लेन में व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने पुलिसकर्मियों को हाईवे पर अवैध पार्किंग और ट्रकों की अवैध कटिंग रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। प्रशासन की टीमों को लगातार निगरानी रखने के लिए कहा गया है। सीमा से पहले रूट डायवर्जन की व्यवस्था एसडीएम कुणाल ने बताया कि सीमा से सुरक्षित दूरी पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी मालवाहक ट्रकों को एक ही लेन में खड़ा कराया जाए, ताकि हाईवे पर दूसरे वाहनों के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे। उन्होंने कहा कि ट्रकों की अवैध कटिंग और अन्य अनधिकृत गतिविधियों के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पैदल गश्त कर रही पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रक चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित लेन में ही वाहन खड़ा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की टीमें हाईवे पर पैदल गश्त कर रही हैं और अवैध पार्किंग के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं। एसडीएम कुणाल के मुताबिक, पिछले कई दिनों से स्थानीय लोगों की ओर से जाम और ट्रकों की अवैध कटिंग को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के बाद यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का मानना है कि ट्रकों को एक लेन में व्यवस्थित करने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही आसान होगी और स्थानीय लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली सीमा पर 10 किमी तक ट्रकों की कतार:हाईवे पर जाम; महराजगंज प्रशासन ने अवैध पार्किंग और कटिंग पर सख्ती की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












