संत कबीर नगर, 28 मई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा जनपद में ईद-उल-अजहा(बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत खलीलाबाद के मोतीनगर ईदगाह सहित अन्य क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण/पैदल गश्त कर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार को मनाने की अपील किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद में सकुशल व शांति पूर्ण ढंग सें बकरीद की नमाज सम्पन्न हुई।
त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने तथा त्योहार में वर्चुअली या प्रत्यक्ष रूप से गड़बड़ी करने वालों पर सतर्क नजर रखने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों पर लगातार निगरानी, साथ ही साथ जनपद के विभिन्न इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातारण में सम्पन्न कराया जा रहा है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान आदि उपस्थित रहे।












