Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)घाघरा नदी में डूबे तीन दोस्तों के शव बरामद:बहराइच में स्नान के...

घाघरा नदी में डूबे तीन दोस्तों के शव बरामद:बहराइच में स्नान के दौरान हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा


बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में स्नान के दौरान डूबे तीन दोस्तों के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए। स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ टीम ने दो दिन तक चले सघन अभियान के बाद शवों को नदी से बाहर निकाला। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना हरदी थाना क्षेत्र के कोरहवा मुंसारी गांव के पास घाघरा नदी की है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को तीन दोस्त नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। बुधवार शाम को सबसे पहले गोलू जायसवाल पुत्र रामकुमार जायसवाल का शव बरामद हुआ था। हालांकि उसके दो अन्य साथी सूरज जायसवाल (19 वर्ष) निवासी टिकोरा मोड़ थाना कोतवाली देहात और मोहित यादव (25 वर्ष) निवासी दहाव बेरनापुर थाना कोतवाली देहात का पता नहीं चल पाया था। गुरुवार सुबह स्थानीय गोताखोरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने संयुक्त रूप से नदी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव भी नदी से बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी हरदी, आलोक सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नदी में डूबे तीनों व्यक्तियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments