#बस्ती_न्यूज
यौम-ए-आशूरा के अवसर पर नगर बाजार, बस्ती में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां कर्बला की कुर्बानी, इंसानियत, सत्य और न्याय के संदेश पर प्रकाश डाला गया। मौलाना मुनव्वर ने अपने संबोधन में कहा कि कर्बला का वाकया पूरी मानवता को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य और इंसाफ की राह पर चलने तथा त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। उन्होंने जोर दिया कि हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शहादत आज भी दुनिया के लिए सब्र, हिम्मत और इंसाफ की मिसाल है। इस अवसर पर कारी नूर आलम, हाफिज गुलाम सरवर, मौलाना फैज हसन, अली इकबाल अहमद, शमसुल हुदा, कमरुल हुडा, कलीमुल्लाह और अफजाल अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।यौम-ए-आशूरा के मौके पर नगर बाजार में कई स्थानों पर सबील लगाकर राहगीरों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जगहों पर खिचड़ा और मिठाइयां वितरित की गईं, जिससे आपसी भाईचारे और मानव सेवा का संदेश प्रसारित हुआ। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
यौम-ए-आशूरा पर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि:नगर में सबील और खिचड़ा का वितरण हुआ
RELATED ARTICLES












