बहराइच जिले में घाघरा नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार को दोस्तों के साथ नहाने गए पांच युवकों में से दो को ग्रामीणों ने बचा लिया था, जबकि तीन गहरे पानी में डूब गए थे। यह घटना बुधवार दोपहर महसी इलाके के मुंसारी के कोढवा गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। देर शाम एक युवक गोलू जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया था। लापता दो अन्य युवकों, सूरज जायसवाल और मोहित यादव की तलाश जारी थी। गुरुवार दोपहर को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने इन दोनों के शव भी नदी से बरामद कर लिए। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गोलू जायसवाल (22), सूरज जायसवाल (19) और मोहित यादव (25) अपने दोस्त राजकुमार (24) और शिवम सिंह (22) के साथ घाघरा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक सभी गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और राजकुमार व शिवम सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घाघरा नदी में डूबे तीनों युवकों के शव मिले:बहराइच में दोस्तों संग गए थे नहाने, 5 डूबे थे, दो को बचाया गया था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












