Homeक्राइम (Crime)ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह...

ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह (सास) को गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम सुबह ही भोपाल स्थित उनके आवास पहुंची थी, जहां उनसे करीब छह घंटे तक गहन पूछताछ की गई। लंबी पूछताछ के बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हाईकोर्ट ने रद्द की थी अग्रिम जमानत

यह कार्रवाई उस समय हुई जब एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में गिरिबाला सिंह ने घटना के दो दिन बाद भोपाल जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। 10वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 15 मई को उनकी बढ़ती उम्र और मृतका को आर्थिक मदद के तौर पर भेजी गई रकम को देखते हुए उन्हें राहत दे दी थी।

Also Read: ‘डेटिंग ऐप पर प्यार, शादी के 5 महीने में मौत…’, ट्विशा हत्याकांड की चौंकाने वाली कहानी

शादी के कुछ महीनों पहले हुई थी मौत

ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को समर्थ सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने 17 पन्नों के विस्तृत आदेश में निचली अदालत द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त कर दिया। इसके बाद सीबीआई ने तेजी दिखाते हुए गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments