Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारत भारी में निजी एकेडमी में अंक वितरण:प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान...

भारत भारी में निजी एकेडमी में अंक वितरण:प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनको प्रोत्साहित किया


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल किड्स एकेडमी, बढ़नी (कोल्ड स्टोरेज) नगर पंचायत भारत भारी में सोमवार को वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा सप्तम तक के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अंक पत्र, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अंक पत्र वितरण समारोह का संचालन शहजाद आलम ने प्रभावी ढंग से किया, जिससे पूरे आयोजन में ऊर्जा बनी रही। अंक पत्र वितरण समारोह में विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स की सूची भी घोषित की गई। नर्सरी कक्षा में कुमकुम 95 प्रतिशत, एंजल 93 प्रतिशत और अभिनव प्रताप 93.38 प्रतिशत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में अवीशी पांडेय, आर्यन शर्मा और प्रीति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यूकेजी (A) में मोहम्मद उस्मान, प्रिंस और सोनाक्षी, जबकि यूकेजी (B) में कल्पना, अभय और अमित कुमार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा प्रथम (A) में दिव्यांशी, अनुप्रिया और आरव गौतम तथा प्रथम (B) में रवि, रजनी यादव और सुप्रिया गौतम ने बेहतर स्थान हासिल किया। कक्षा द्वितीय (A) में अहद अली, मोनू और करन चौरसिया, तथा द्वितीय (B) में प्रियंशु, मेहर सोनी और विनय कुमार अव्वल रहे। तृतीय कक्षा में जानक प्रिया, अंतिमा और अरुण, चतुर्थ में श्याम जी, सोनाक्षी और विराट, पंचम में शौर्य पांडेय, मोहम्मद साकिब और समीर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा छह में अभिषेक गौतम, मिस्बाह और मोहम्मद उमर तथा सप्तम में पूजा कुमारी, सेजल भारती और अंजनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर अरमान मलिक, गौतम कुमार, माया जायसवाल, रीमा चौरसिया सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। यहां देखिए तस्वीरें…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments