सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिहरपुर टोला गोबरही निवासी सूरज भास्कर ने सिन्दुरिया थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखते हैं। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर 30 मई की रात सूरज गांव स्थित बौद्ध विहार के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव के विपुल यादव, विनीत यादव उर्फ छोटू, कृष्णा यादव, रोशन चौहान समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने पहले जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनका अपमान किया। इसके बाद लाठी-डंडों, लात-घूंसों और अन्य वस्तुओं से हमला कर दिया। इस मारपीट में सूरज के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। सूरज भास्कर के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित ने आरोपितों के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिन्दुरिया में युवक से मारपीट:4 नामजद सहित एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












