महराजगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। निचलौल पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की। आरोपियों को अमड़ी पुल के पास से पकड़ा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 111/2026 से संबंधित इन वांछितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज (23 वर्ष) पुत्र इस्लाम, गुलशन (25 वर्ष) पुत्री इस्लाम और शाहजहां (32 वर्ष) पत्नी फिरोज के रूप में हुई है। ये सभी मटरा धमऊर, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों पर दहेज के लिए शारीरिक हिंसा और मानसिक प्रताड़ना कर दहेज हत्या करने का आरोप है। थाना निचलौल में इनके खिलाफ मु0अ0सं0 111/2026, धारा 80(2), 85, 238B, 352 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज तिवारी, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार राय, कांस्टेबल आशुतोष कुमार, महिला कांस्टेबल सपना और महिला कांस्टेबल छोटी कुमारी शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार:महराजगंज पुलिस ने अमड़ी पुल के पास से पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










