लखनऊ। चौक के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा में रविवार को मेगा फ्री मेडिकल कैम्प में 233 मरीजों को उपचार मिला, इसमें मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही, जबकि विभिन्न आयु वर्ग के महिला-पुरुष शामिल थे। बीबी सुरजीत कौर वेलफेयर सोसायटी एवं रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र की ओर से आयोजित शिविर में केजीएमयू के रेस्पिरेटरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकांत, लोहिया संस्थान के पेन मेडिसिन विभाग के प्रो. अनुराग, डा. नितिन मिश्रा, ह्रदय रोग से डा. हिमांशु रस्तोगी, ईएनटी डा. कबीर शर्मा, हड्डी रोग के डा.शशांक सिंह सहित होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी सहित अन्य विधाओं के चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने बताया कि मरीजों को उपचार के साथ मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयी हैं। हम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे ।
चौक गुरुद्वारा में 233 मरीजों को मिला उपचार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












