Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दिकौली चौराहे पर जलभराव:बारिश का पानी सड़क किनारे जमा, राहगीरों को हो...

दिकौली चौराहे पर जलभराव:बारिश का पानी सड़क किनारे जमा, राहगीरों को हो रही परेशानी; कपड़े पर पड़ रहा छिंटा


श्रावस्ती जिले के दिकौली ग्राम सभा स्थित दिकौली चौराहे पर सड़क किनारे पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या हल्की बारिश के बाद भी उत्पन्न हो जाती है। यह मार्ग थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। सड़क के किनारे पानी भर जाने के कारण पैदल चलने वालों को विशेष दिक्कत होती है। जब सामने से वाहन आते हैं, तो पैदल यात्रियों को निकलने में कठिनाई होती है और उन पर पानी के छींटे भी पड़ते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के पूरे मौसम में इस रास्ते की यही स्थिति बनी रहती है, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती है। यह सड़क तहसील जमुनहा को भी जोड़ती है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों मुकेश, हरीश, सुरेश और राजन ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं और प्रशासन से इसके समाधान की मांग करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments