Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की तीन छात्राएं सर्वोदय बालिका विद्यालय मे-चयनित:सर्वोदय बालिका विद्यालय...

प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की तीन छात्राएं सर्वोदय बालिका विद्यालय मे-चयनित:सर्वोदय बालिका विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मिली शानदार सफलता


महराजगंज: लक्ष्मीपुर एकडंगा (महराजगंज) के सिसवा ब्लॉक क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर की तीन छात्राओं का चयन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, धनेवा-धनेई में हुआ है। इन छात्राओं ने कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कक्षा 5 की छात्राएं अमृता साहनी, अंशिका और दीपिका कन्नौजिया ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, धनेवा-धनेई की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता पाई। छात्राओं ने इस सफलता का पूरा श्रय विद्यालय के शिक्षक नरेन्द्र राव दिया | इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, नरेंद्र राव और अमित कुमार शर्मा के कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन को दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर ने सिसवा ब्लॉक में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है, क्योंकि सीमित संसाधनों और केवल दो शिक्षकों के बावजूद विद्यालय ने यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि कई अन्य विद्यालयों में व्यापक संसाधनों के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते। छात्राओं ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्राम वासियों में उत्साह का माहौल है। छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए विद्यालय परिसर में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सहायक अध्यापक नरेंद्र राव और विद्यालय के प्रभारी अमित शर्मा ने तीनों सफल छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने की सीख दी। सहायक अध्यापक नरेंद्र राव ने कहा, “सरकारी स्कूलों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इन बच्चियों ने साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।” इस सफलता से पूरे लक्ष्मीपुर एकडंगा गांव में प्रसन्नता व्यक्त की गई है और अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments