
कौशाम्बी। जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कौशाम्बी की वर्ष 2026-27 की सिराथू नगर इकाई का गठन समारोह सोमवार को स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम, सिराथू में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नगर इकाई के विभिन्न पदाधिकारियों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई।गठन समारोह में डॉ. संगम लाल तिवारी को नगर अध्यक्ष तथा जितेंद्र कुमार पटेल को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं सक्षम मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, आशीष पटेल, दिव्य केसरवानी एवं धर्मेंद्र पाल को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया।इसके अतिरिक्त अंकित कुमार को नगर संयोजक (एसएफएस-सेवार्थ विद्यार्थी) तथा करन पाल को नगर सह संयोजक (एसएफएस-सेवार्थ विद्यार्थी) नियुक्त किया गया। ऋतिक चौधरी को नगर संयोजक (एसएफडी-विकासार्थ विद्यार्थी) एवं गोलू पटेल को नगर सह संयोजक (एसएफडी-विकासार्थ विद्यार्थी) बनाया गया। मनीष पटेल को नगर संयोजक (खेलो भारत) तथा अंतिम कुमार को नगर सह संयोजक (खेलो भारत) का दायित्व दिया गया। वहीं सुधीर मिश्रा को राष्ट्रीय कला मंच का नगर संयोजक और अभिलाष प्रजापति को नगर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।नवनियुक्त नगर मंत्री जितेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सामूहिकता एवं पारस्परिक सहयोग की भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों की लाइब्रेरी, फीस तथा अन्य शैक्षिक समस्याओं को लेकर संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सह मंत्री प्रशांत केसरी ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं विद्यार्थी हितों के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर प्रकाश डाला। जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह ने नवगठित नगर इकाई से संगठन विस्तार और छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला सेवक शिवांशु शुक्ला, पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनूप सिंह पटेल, तहसील संयोजक आनंद सिंह पटेल, तहसील सह संयोजक पवन भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।












