HomeHealth & Fitnessज्वेलरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख

ज्वेलरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख

लखनऊ सोमवार सैरपुर क्षेत्र इलाके में एक ज्वेलरी दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे एसी, सीसीटीवी कैमरा, डमी ज्वेलरी समेत लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना छठा मील रैथा रोड चौराहे के पास स्थित पूजा ज्वेलर्स में हुई। सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

दुकान के कर्मचारी राजू सोनी ने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। राजू सोनी ने यह भी बताया कि दुकान के मालिक विकास सोनी किसी काम से शहर से बाहर गए हुए हैं। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की वजह से दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments