Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारिश न होने से धान के खेतों में दरारें:अमोढ़ा क्षेत्र में सिंचाई...

बारिश न होने से धान के खेतों में दरारें:अमोढ़ा क्षेत्र में सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी

#बस्ती_न्यूज

अमोढ़ा क्षेत्र में बारिश न होने के कारण धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे फसल सूखने का खतरा मंडरा रहा है। अगेती रोपी गई धान की फसल अब सिंचाई योग्य हो चुकी है। जिन किसानों के खेत नहर से सटे हैं, वे तो किसी तरह सिंचाई कर पा रहे हैं। हालांकि, पूरी तरह बारिश पर निर्भर रहने वाले किसानों के सामने पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के कारण जून महीने जैसी तपिश महसूस हो रही है। इस तीखी धूप के चलते खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और धान के पौधे मुरझाने लगे हैं। क्षेत्र के किसान रामविलास, विजय, राजन, पंकज श्रीवास्तव, अखिलेश गौड़ और दीपक शर्मा ने बताया कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो उनकी धान की फसल पूरी तरह सूख जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments