Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)करमा गांव में जलनिकासी व्यवस्था ठप:सड़क-नाली न बनने से रास्ते में भरा...

करमा गांव में जलनिकासी व्यवस्था ठप:सड़क-नाली न बनने से रास्ते में भरा पानी, ग्रामीणों का आवागमन बाधित

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के गौर विकास खंड के करमा गांव में सड़क और नाली का निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को विशेष कठिनाई हो रही है। इस संबंध में गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगभग दो दशक पहले खड़ंजा मार्ग बनाया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर होकर धंस चुका है। नाली की व्यवस्था न होने के कारण घरों का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। गांव का करीब 150 मीटर मार्ग अभी भी कच्चा है, जहां बारिश में कीचड़ और जलभराव से रास्ता तालाब जैसा बन जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण प्रिंस श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में आज भी सड़क, नाली, पेयजल और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में गांव से बाहर निकलना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। करमा निवासी हरिश्चंद्र ने जानकारी दी कि उन्होंने चार अगस्त को सड़क निर्माण की मांग को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। दिव्यांग होने के कारण उन्हें पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से गुजरने में अत्यधिक कठिनाई होती है। हरिश्चंद्र ने बताया कि वह दो बार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। bdo गौर ने बताया कि करमा गांव में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान से भी जानकारी ली जाएगी। समस्या के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments