#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय विवेक कुमार का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक तिवारीपुर निवासी पारसनाथ का पुत्र विवेक कुमार था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात विवेक बिना खाना खाए मकान की दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने समझा कि विवेक सो गया है और अपने-अपने कमरों में चले गए। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से अंदर झांककर देखा तो विवेक का शव छत के कुंडे में बिजली की केबल के सहारे लटका हुआ था। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा सूचना पर पटेल चौक चौकी प्रभारी राम अशोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तुड़वाकर शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह चौकी प्रभारी राम अशोक यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला युवक:परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












