बस्ती-कांटे मार्ग पर एक युवक ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने उसे जलता देख तुरंत आग बुझाई और मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे हरिओम फील्डिंग स्टेशन के बगल स्थित एक बीयर की दुकान के सामने हुई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। युवक की पहचान सचिन उर्फ राज (25) पुत्र शिवशंकर के रूप में हुई है, जो गोरखपुर के बैदवली कटसहरा का निवासी है। बताया जा रहा है कि राज मोलहू, जगदीशपुर स्थित अपने ननिहाल में रहता है और आजीविका के लिए ऑटो चलाता है। पुलिस पूछताछ में राज ने बताया कि वह किसी बात को लेकर तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक ने खुद को डीजल छिड़ककर जलाया:स्थानीय लोगों ने बचाई जान, जिला अस्पताल में भर्ती कराया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











