महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र स्थित बृजलाल स्मारक पी.जी. कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंदर प्रसाद चौधरी जनजातीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल चौधरी व कॉलेज के प्रबंधक संजीव यादव और संरक्षिका अंजली यादव भी मौजूद रहीं। सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों में सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। बच्चों की ऊर्जा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत त्रिपाठी ने किया। उन्होंने अपनी संवाद शैली से पूरे समारोह को सफलतापूर्वक संभाला। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक संजीव कुमार यादव, संरक्षिका अंजलि यादव, गिरिजेश पाण्डेय, कृष्णकांत त्रिपाठी, कृष्ण कुमार गुप्ता, अजय पांडेय, राजन गुप्ता, महेश निगम, सेराज आलम, हिमांशु प्रताप सिंह, नसरुद्दीन, शमशेर आलम, विद्या चौहान, सभ्यता मद्धेशिया, प्रिया गुप्ता, सुषमा यादव और समप्रिया यादव उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, बड़ी संख्या में शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीण भी समारोह में शामिल हुए। समारोह के अंत में विदा ले रहे छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन छात्रों के लिए भावुक क्षणों के साथ-साथ उनके जीवन की नई शुरुआत का संदेश भी दिया
बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज में विदाई समारोह:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, छात्र-छात्राएं हुए भावुक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











