Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के रानीपुर थाने में बड़ा मंगलवार भंडारा:थाना प्रभारी ने स्वयं प्रसाद...

बहराइच के रानीपुर थाने में बड़ा मंगलवार भंडारा:थाना प्रभारी ने स्वयं प्रसाद वितरित किया


बहराइच जनपद के रानीपुर थाना परिसर में बड़े मंगलवार के अवसर पर श्री हनुमान जी पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की भव्य पूजा-अर्चना और महाआरती से हुई। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के नारों से गूंज उठा। पूरे थाना परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में पूड़ी, स्वादिष्ट सब्जी, बूंदी और शीतल जल का वितरण किया गया। बैठकर प्रसाद ग्रहण करने की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। दूर-दराज के गांवों से भी लोग इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे। जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शाकिर अहमद, अजय सिंह, राम कुमार उर्फ पिंटू सिंह, गुड्डू पाठक, मुस्तकीम अहमद, अरशद अहमद, आनंद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, आसिफ सिद्दीकी सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पुलिस टीम ने संभाली व्यवस्था कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक शैलेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक मन्तराम, विनोद कुमार पाण्डेय, योगेन्द्र यादव, विनोद राव सहित थाना रानीपुर की पुलिस टीम ने सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली। सामाजिक सौहार्द का संदेश आयोजन में विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता की। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और पुलिस-जनता के बेहतर संबंधों का प्रतीक बताया। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments