Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में बाढ़ तैयारी पूरी, 28 शरणालय, 19 चौकियां बनीं:संभावित बाढ़ को...

श्रावस्ती में बाढ़ तैयारी पूरी, 28 शरणालय, 19 चौकियां बनीं:संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट, प्रभारी मंत्री ने 15 जून तक काम पूरा करने का निर्देश दिया


श्रावस्ती के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से निपटने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और शेष कार्य 15 जून तक पूरे कर लिए जाएंगे। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद में 28 बाढ़ शरणालय, 19 बाढ़ चौकियां और 9 पशु शरणालय स्थापित किए गए हैं। बाढ़ राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टेंडर प्रकाशित कर दिए गए हैं।
जनपद की बाढ़ कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है। बाढ़ कंट्रोल रूम सहित अन्य सभी नियंत्रण कक्ष 15 जून से प्रभावी हो जाएंगे। आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए जनपद को एसडीआरएफ की एक टुकड़ी और फ्लड पीएसी की दो टुकड़ियां आवंटित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, शासन से एनडीआरएफ की एक टुकड़ी की भी मांग की गई है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ खंड से संबंधित सभी परियोजनाएं 15 जून तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में समय की कमी के कारण कार्य पूरा न हो पाए, तो कम से कम सुरक्षित स्तर तक कार्य पूर्ण कर संबंधित एजेंसी से शपथ पत्र प्राप्त किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद के सभी कॉल सेंटर 15 जून से पूरी तरह सक्रिय रहें। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि बाढ़ जैसी आपदा से निपटने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन-धन और पशुधन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments