Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटवा में महादेव घुरहू और बलुआ चौराहे पर भंडारा:ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार...

इटवा में महादेव घुरहू और बलुआ चौराहे पर भंडारा:ज्येष्ठ के पांचवें मंगलवार को पूर्व मंत्री और अध्यक्ष ने कराया आयोजन


इटवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 महादेव घुरहू और वार्ड नंबर 7 बलुआ चौराहे पर ज्येष्ठ मास के पांचवें मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी और नगर पंचायत अध्यक्ष जयसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आज दिन मंगलवार को वार्ड नंबर 11 महादेव नगर चौराहे पर भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए ग्रामीणों और नगर पंचायत के निवासियों ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। इसी क्रम में, वार्ड नंबर 7 राम लखन नगर के बलुआ चौराहे पर भी एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विनोद पांडे, प्रमोद पांडे, रामनिवास विश्वकर्मा मोहित अग्रहरि, राधे गुप्ता, मुनरू मिश्रा, आलोक सभासद, पप्पू गोंड, हृदय राम यादव, नंदकिशोर पांडे और विकास पांडे सहित कई कार्यकर्ताओं और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बलुआ चौराहे पर आयोजित भंडारे में अंकुर भट्ट, राधेश्याम यादव, अमन श्रीवास्तव, जगदंबा मिश्रा, हरिश्चंद्र गौड़, पुकारू गुप्ता, हरिराम यादव, राम सिंह यादव, राजू मिश्रा, फोटू गुप्ता और बिरजू यादव जैसे प्रमुख लोग उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments