#बस्ती_न्यूज
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हथियागढ़ गांव में मंगलवार देर शाम बकरी चोरी का एक मामला सामने आया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर मौके से भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, हथियागढ़ निवासी जीत बहादुर पुत्र स्वर्गीय झगरू के घर के सामने उनका बकरा बंधा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे और बकरा चुराकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर भागने लगे। जीत बहादुर के परिजनों और ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी बाइक लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार महीनों से मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों से लगातार मवेशियों की चोरी हो रही है। अब तक गांव से करीब एक दर्जन बकरियां चोरी हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में रामजतन की दो, जीत बहादुर की तीन, संदीप, शिवपूजन, अमरजीत और विद्यासागर की एक-एक बकरी चोरी हुई है। कुछ समय पहले चोरों ने जीत बहादुर के ट्रैक्टर की बैटरी भी चुरा ली थी। हड़िया चौकी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। पकड़े गए युवक से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बकरी चोरी करते एक आरोपी पकड़ा:ग्रामीणों ने रंगे हाथों दबोचा, दूसरा साथी फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












