HomeHealth & FitnessNew Digital Fraud: CISF जवान के बैंक अकाउंट से ऐसे निकले पैसे

New Digital Fraud: CISF जवान के बैंक अकाउंट से ऐसे निकले पैसे

नई दिल्ली। Digital Fraud : डिजिटल फ्रॉड के नए तरीके ने हैरान कर दिया है। एक CISF जवान के बैंक अकाउंट से पैसे निकल गए। पहले उनका स्मार्टफोन अपने आप रिसेट हुआ। उसके बाद फोन से सभी ऐप्स गायब हो गए और जब जवान ने दोबारा ऐप्स डाउनलोड करके पेमेंट ऐप पर बैलेंस चेक किया तो 95 हजार 668 रुपये निकाले जा चुके थे। the420 की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना ने साइबर एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। आमतौर पर लोगों के साथ डिजिटल ठगी करने के लिए फर्जी लिंक भेजा जाता है या ओटीपी शेयर करके साइबर ठगी होती है। इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे हुई धोखाधड़ी
स्टेप1: रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 34 साल के सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल के साथ हुई है। वह मुंबई में तैनात हैं।
स्टेप2: सीआईएसएफ कॉन्स्टेलब का स्मार्टफोन, जोकि एक चीनी कंपनी का था, अपने आप रीसेट यानी फॉर्मेट हो गया।
स्टेप3: कॉन्स्टेबल ने अपने फोन को रीस्टार्ट किया। उसमें डाउनलोड सभी ऐप्स गायब हो गए थे। आमतौर पर फोन रीसेट होने के बाद यही होता है।
स्टेप4: कॉन्स्टेबल ने फिर से फोन को सेट किया और सभी ऐप्स को इंस्टॉल किया, जिसमें पेमेंट ऐप भी मौजूद था।
स्टेप5: कॉन्स्टेबल ने अपना बैंक बैलेंस चेक करने के लिए पेमेंट ऐप की मदद ली।
स्टेप6: कॉन्स्टेबल को पता चला कि उनके अकाउंट से 95 हजार 668 रुपये निकाले गए हैं। (REF.)

समझदारी से उठाया कदम
फ्रॉड का एहसास होते ही सीआईएसएफ कॉन्स्टेलब ने समझदारी से कदम उठाया और बैंक से कॉन्टैक्ट करके अपना अकाउंट ब्लॉक कराया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच में क्या पता चला?
रिपोर्ट के अनुसार, जिस अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हुए वह एक ऐसे मोबाइल नंबर से जुड़ा है, जिसके बारे में पीड़ित कॉन्स्टेबल को कोई जानकारी नहीं थी।

अब आगे क्या?
पुलिस फोन के फॉर्मेट होने और अकाउंट से पैसे निकलने को जोड़कर जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि फोन फॉर्मेट होना कोई तकनीकी गड़बड़ी थी या हैकर्स ने किसी साजिश के तहत इसे अंजाम दिया। फिलहाल उस मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है जिससे जुड़े अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

यह घटना क्यों है चिंता का कारण?
CISF जवान के साथ हुआ डिजिटल फ्रॉड चौंकाने और सावधान करने वाला है। आमतौर पर ऐसा नहीं होता कि कोई फोन पहले फॉर्मेट हो और फिर उससे पैसे निकल जाएं। अगर यह संभव है तो नए तरह का चिंता पैदा करने वाला डिजिटल फ्रॉड है। यह इसलिए भी मुमकिन है, क्योंकि आजकल ऐसे वायरस और मैलवेयर आ गए हैं जिन्हें फोन में डालकर किसी डिवाइस को रिमोट पर लेकर कंट्रोल किया जा सकता है। रिपोर्टों पर भरोसा करें तो साइबर अपराधी दूर से ही किसी फोन को कंट्रोल करके धोखाधड़ी को अंजाम दे सकते हैं।

फौरन कौन से कदम उठाएं?
सतर्कता के तौर पर आप अपने फोन की जांच कर सकते हैं। अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर देखें कि उसमें कौन-कौन से ऐप इंस्टॉल हैं और कौन सी परमिशन यूज कर रहे हैं। अगर कोई गैरजरूरी ऐप दिखे जिसे आपने डाउनलोड नहीं किया है तो उसे फौरन अनइंस्टॉल कर दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments