HomeHealth & Fitnessजौनपुर में एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज,  बताए गए...

जौनपुर में एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज,  बताए गए बचाव के उपाय

जौनपुर । एंटी मलेरिया माह जून-2026 के तहत जिला मलेरिया एवं फाइलेरिया विभाग ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला मलेरिया टीम ने नगरीय क्षेत्र के कटघरा, चाचकपुर, उर्दू बाजार समेत विभिन्न इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि पर्यवेक्षक सुनील तिवारी, शिवशंकर वर्मा और राकेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से मलेरिया जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं। इस दौरान पोस्टर चस्पा किए गए, पंपलेट वितरित कर लोगों को मलेरिया के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही एंटीलार्वा रसायनों का छिड़काव, मच्छरों के प्रजनन स्थलों का सर्वेक्षण एवं सोर्स रिडक्शन का कार्य भी किया गया।

सुनील कुमार ने बताया कि मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इसके प्रमुख लक्षणों में ठंड लगना, कंपकंपी के साथ तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी और मितली शामिल हैं। समय पर उपचार न मिलने पर खून की कमी, अत्यधिक कमजोरी तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि घर और आसपास साफ-सफाई रखें, जल जमाव न होने दें, झाड़ियों की नियमित कटाई करें तथा कूलर और फ्रिज की ट्रे का पानी समय-समय पर बदलते रहें। मच्छरदानी का प्रयोग करें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच एवं उपचार कराएं तथा बिना चिकित्सकीआय सलाह के दवा न लें।स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान पूरे जून माह में जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments