Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पीडीए जन पंचायत का आयोजन:सपा नेता ने सरकार की नीतियों...

महराजगंज में पीडीए जन पंचायत का आयोजन:सपा नेता ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल


महाराजगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय विद्यार्थी सविता रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की, जबकि संचालन जिला सचिव शमसुल होदा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय विद्यार्थी सविता ने प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसान खाद और बीज की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है और रोजगार के अवसरों को लेकर युवा चिंतित हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। सविता ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों को भी कार्यक्रम में उठाया और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, पूर्व विधायक श्रीपाद आजाद, सपा नेता निर्मेष मंगल, बिंदरेश कनौजिया, प्रणय गौतम, मख्कू प्रसाद, विजय यादव, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, वरुण गौतम, नौशाद आलम और डॉ. शेषनाथ सहित अन्य नेताओं ने विचार रखे। इस दौरान जोखन यादव, केशव जायसवाल, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र शर्मा, मकसूद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments