Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा-गिरंट मार्ग पर इमलिया करनपुर चौराहे का गेट जर्जर:सड़क पर एक तरफ...

नानपारा-गिरंट मार्ग पर इमलिया करनपुर चौराहे का गेट जर्जर:सड़क पर एक तरफ झुका ऊपरी हिस्सा, वाहनों के गुजरने पर होता है कंपन


नानपारा-गिरंट मार्ग पर स्थित इमलिया करनपुर चौराहे का प्रवेश द्वार इन दिनों राहगीरों के लिए मौत का साया बना हुआ है। इस द्वार की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है और इसका ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर सड़क की तरफ एक ओर झुक गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह प्रवेश द्वार कभी भी ढह सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, जब भी कोई भारी वाहन इस गेट के नीचे से निकलता है, तो पूरी संरचना में तेज कंपन महसूस होता है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में लगातार तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। खराब मौसम ने स्थानीय लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है। तेज हवाएं चलने पर यह जर्जर प्रवेश द्वार हवा में हिलता हुआ दिखाई देता है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों में डर और दहशत का माहौल है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन स्थानीय निवासी रामलाल वर्मा, मो. सलीम, शिवकुमार यादव और राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रवेश द्वार काफी समय से क्षतिग्रस्त है। हमने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचा, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिला है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तुरंत हो मरम्मत या हटाया जाए स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने जिला प्रशासन व संबंधित लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस जर्जर प्रवेश द्वार की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए। यदि यह मरम्मत के लायक है तो इसे दुरुस्त किया जाए, अन्यथा इसे जल्द से जल्द यहां से हटाया जाए। ग्रामीणों का साफ कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किए बिना समय रहते कदम उठाना चाहिए, ताकि निर्दोष लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments