Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)25 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार:बहराइच की मोतीपुर पुलिस ने...

25 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार:बहराइच की मोतीपुर पुलिस ने की कार्रवाई


बहराइच की मोतीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नेपाली युवक को 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युमन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में टीम ने 5 जून 2026 को यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान मनीराम थापा (23 वर्ष) पुत्र तुले थापा के रूप में हुई है। वह नेपाल के बाँके जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र के बैजनाथ गाउँपालिका, वार्ड संख्या-02 का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी मनीराम थापा के विरुद्ध थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 227/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल विक्रांत बालियान, कांस्टेबल जय प्रकाश और आरक्षी रोहित सिंह शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को शनिवार की दोपहर मां न्यायालय भेज दिया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments